एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें दोहा में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान मैच रेफरी से एक गलती हुई, जिसे समद ने तुरंत सुधरवाया।
दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरी हैं। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने यूएई को शिकस्त दी थी। पिछले एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इस बार उस हार का बदला लेने की कोशिश करेगी।
टॉस के समय भारतीय कप्तान तिलक वर्मा और पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने हाथ नहीं मिलाया। इसके अलावा टॉस को लेकर मैच रेफरी से बड़ी गलती हुई। अब्दुल समद ने हेड कहा, लेकिन रेफरी ने टेल्स बताया। समद ने रेफरी को गलती का एहसास कराया, जिसके बाद पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित किया गया।
भारत ए की नजरें लगातार दूसरी जीत पर हैं। टीम की सलामी जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर फैंस की नजरें टिकी होंगी, जो नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में बल्ले से निराश करने में सफल रहे थे। अभिषेक ने नौ रन और वैभव ने 26 रन बनाए थे। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे हुआ।
