बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी की योजना को लेकर राजनीतिक अशांति के बीच नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस से जुड़े ग्रामीण बैंक पर हमलों की लहर चल रही है। बैंक के आंतरिक ऑडिट एंड कंप्लायंस डिवीजन की 24 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर से अब तक बैंक की शाखाओं और कार्यालयों में आगजनी या आगजनी की कोशिश की 100 घटनाएं सामने आई हैं। 23 नवंबर की पिछली रिपोर्ट में ऐसी 97 घटनाएं दर्ज थीं। रिपोर्ट में हमले की उन कोशिशों को भी शामिल किया गया है, जिनमें बहुत कम या कोई नुकसान नहीं हुआ।

हाल की घटनाओं में मंगलवार तड़के हमलावरों ने लालमोनिरहाट और तंगैल स्थित शाखाओं पर पेट्रोल बम फेंके। लालमोनिरहाट की पटग्राम शाखा में रात करीब 2:45 बजे बरामदे पर पेट्रोल बम फेंका गया, जिसके बाद नाइट गार्ड और शाखा प्रबंधक के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। रिपोर्ट के अनुसार कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, हालांकि एक हैलोजन लाइट कुछ समय के लिए बंद हो गई। तंगैल के गोपालपुर स्थित शशनपुर शाखा में भी रात करीब 2 बजे पेट्रोल बम फेंका गया, जिससे शाखा का साइनबोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। इन हमलों से कई शाखाओं का कामकाज बाधित हुआ है और वहां मौजूद रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचा है।

गोपालगंज की उलपुर शाखा में 15 नवंबर को हमलावरों ने कार्यालय में आग लगा दी, जिससे कलेक्शन शीट जल गई और एक मेज नुकसान पहुंचा। बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार हमलावरों ने सीसीटीवी उपकरण भी तोड़े और एक हार्ड डिस्क अपने साथ ले गए। 23 नवंबर को नोआखली की केरोआ रायपुर शाखा के मुख्य द्वार के पास दो लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसे आग फैलने से पहले ही एक नाइट गार्ड और चपरासी ने बुझा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 18 नवंबर को गोपालगंज की काशियानी शाखा पर हुए हमले में भारी नुकसान हुआ। शाखा प्रबंधक सोलेमान मोरोल ने अल जजीरा को बताया कि करीब एक दर्जन लोग धारदार हथियार, पेट्रोल और ताले तोड़ने के औजार लेकर आए थे। उन्होंने कार्यालय में लूटपाट की और ग्राइंडर की मदद से तिजोरी को काटने की कोशिश की। मोरोल के अनुसार हमलावर वाउचर और अन्य दस्तावेजों से भरे लगभग 40 बोरे ले गए और उन्हें जला दिया, साथ ही कार्यालय का फर्नीचर और उपकरण भी चुरा लिए। इस शाखा में कामकाज अभी तक सामान्य नहीं हो पाया है और कर्मचारियों को धमकियां मिल रही हैं। मोरोल के मुताबिक हमलावरों का कहना था कि रिकॉर्ड नष्ट होने पर कर्ज लेने वालों को अपना लोन नहीं चुकाना पड़ेगा।

मुहम्मद यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे ग्रामीण बैंक के खिलाफ चल रही इस 'सोची-समझी आगजनी और आतंक की मुहिम' को रोकने में मदद करें। यूनुस ने आरोप लगाया कि नवंबर की शुरुआत से लगभग रोजाना पेट्रोल बम से हमले हो रहे हैं और इस दौरान शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थन में नारे लगाए जाते हैं। बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस संस्थान में करीब 21,000 कर्मचारी काम करते हैं और लगभग 1.1 करोड़ लोग इससे जुड़े हैं, जिनमें ज्यादातर ग्रामीण महिलाएं हैं। बैंक में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी खुद कर्ज लेने वाले सदस्यों की है, ऐसे में रिकॉर्ड जलने और शाखाएं बंद होने से लाखों गरीब परिवारों की बचत और कर्ज की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रामीण बैंक यूनुस की पहचान से जुड़ा है, इसलिए वह हसीना समर्थकों के निशाने पर आ गया है। बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इन हमलों के संबंध में अब तक आठ मामले दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बैंक के प्रबंध निदेशक सरदर अख्तर हामिद ने कहा कि पुलिस ने कई बार संभावित हमलों का अलर्ट दिया है, लेकिन फिर भी कर्मचारियों को काफी हद तक अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मानवाधिकार संगठनों ने भी इस हिंसा पर गहरी चिंता जताते हुए इसे ग्रामीण महिल