'बिग बॉस 20' के ताजा एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर में काफी हलचल रही। टास्क में दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एक टीम को बिना किसी को छुए बताई गई मेजरमेंट लेकर जानी थी और दूसरे को पास करनी थी। टीम बी से आम्रपाली गईं, जबकि दूसरी टीम के सदस्य उन्हें भटकाने की कोशिश करते रहे। यह राउंड यंग के साथ खत्म हुआ। दूसरी टीम से गुल्लू मेजरमेंट लेकर आए, जिसे उन्हें किसी और को पास करना था। माही मिर्ची पाउडर लेकर आईं ताकि गुल्लू को भटकाया जा सके। इसके बाद मेजरमेंट कनिका के पास पहुंचा और गुल्लू तथा कनिका कैप्टेंसी के दावेदार बने। स्काउट के साथ आपसी सहमति से कनिका घर की कैप्टन बन गईं। गुल्लू द्वारा अपने ऊपर कनिका को चुने जाने के कारण एक्ट्रेस रो पड़ीं।
एपिसोड की शुरुआत में माही और काजी लव गिल के व्यवहार पर बात करते नजर आए। इसके बाद लव आईं और माही से उनकी लड़ाई शुरू हो गई। लव गाना गाती रहीं और माही चीखने लगीं। यंग माही की बात सुनकर हंसने लगे, वहीं अरिश्फा, उदिति और आम्रपाली की भी हंसी छूट गई।
इसके बाद अरिश्फा और लव के बीच लड़ाई हुई। लव ने अरिश्फा से कहा था कि बचपन में सेरेलेक नहीं खाया, तो अभी खा लो। इसी बात को लेकर अरिश्फा उनसे भिड़ गईं। झगड़े के दौरान अरिश्फा ने लव को क्या कहा, इस पर घरवालों के बीच सवाल उठने लगे। घरवाले यह पूछते रहे कि अरिश्फा ने लव को नंगा करने वाली बात कही या नहीं, जिससे अरिश्फा ने इनकार किया।
सुबह होते ही लड़ाई फिर शुरू हो गई। काजी ने माही से कहा कि उन्हें लव से वह बात नहीं करनी चाहिए थी। फिर उन्होंने लव की बात बताई कि माही इतने ब्रांड पहनती हैं और हरकतें चोर बाजार वाली हैं। यह सुनकर माही जाकर लव से लड़ने लगीं। लव ने उनसे कहा कि भाड़ में जाओ, जिसके बाद माही फिर उनसे भिड़ गईं।
