बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का एथनिक फैशन हमेशा से चर्चा में रहता है। 52 साल की उम्र में भी उनका नूर और फैशन सेंस कायम है। इस बार एक्ट्रेस ने रॉयल ब्लू कलर का सूट पहनकर अपना देसी अंदाज दिखाया है। सूट पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल पैटर्न पूरे लुक को शाही टच दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस आउटफिट में न ज्यादा चमक-दमक है और न ही जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज, फिर भी उनका लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आ रहा है।

करिश्मा कपूर का डीप ब्लू सूट पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। सूट पर बारीक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो ब्लू फैब्रिक पर खूबसूरत कंट्रास्ट बनाती है और आउटफिट को रॉयल फिनिश देती है। सूट का ओवरऑल डिजाइन ऐसा है, जिसे शादी, रिसेप्शन या किसी फैमिली फंक्शन में आसानी से कैरी किया जा सकता है। ऐसा लुक चाहने वाली महिलाएं डीप ब्लू कलर का स्ट्रेट कट या फ्लेयर्ड सूट चुन सकती हैं।

एक्ट्रेस ने सूट के साथ मैचिंग ब्लू दुपट्टा कैरी किया है, जिसकी ड्रेपिंग पूरे एथनिक लुक को खूबसूरती से कंप्लीट कर रही है। एक जैसा कलर रखने से आउटफिट में मोनोक्रोम स्टाइलिंग का इफेक्ट नजर आता है। लुक को क्लासी टच देने के लिए करिश्मा ने गोल्ड टोन ज्वेलरी पहनी है। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ नेकपीस स्किप करके सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनने की सलाह फैशन एक्सपर्ट देते हैं।

मेकअप की बात करें तो करिश्मा ने सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक पूरा किया है। आंखों पर हल्का स्मोकी टच, डिफाइंड आइब्रो और न्यूड लिप शेड लुक को खूबसूरत फिनिश दे रहे हैं। इस तरह के सूट के साथ सॉफ्ट कर्ल्स, सटल बेस और न्यूड या रोजी लिपस्टिक लगाकर एलिगेंट और क्लासी लुक पाया जा सकता है।