कनाडा ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 2,50,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है। कनाडा ने उसे अपने 'बोलो' कार्यक्रम की नई टॉप-25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में नंबर एक संदिग्ध के रूप में नामित किया है। सूत्रों के मुताबिक, बराड़ का नाम अमेरिका के शीर्ष दस गैंगस्टरों की सूची में भी शामिल है और वह दोनों सूचियों में शीर्ष पर पहुंचने वाला भारतीय मूल का पहला गैंगस्टर है।
सिद्दू मूसेवाला की हत्या में शामिल बताए जा रहे गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जहां वह छिपकर रह रहा है, उस देश कनाडा ने उसे अपनी सबसे वांछित सूची में शामिल कर लिया है। कनाडा ने उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 2,50,000 डॉलर तक के इनाम का ऐलान किया है।
सूत्रों के अनुसार, बराड़ अमेरिका की शीर्ष दस गैंगस्टरों की सूची में भी शामिल है। इस तरह वह कनाडा और अमेरिका दोनों की सूचियों में शीर्ष पर पहुंचने वाला भारतीय मूल का पहला गैंगस्टर बन गया है।
इस घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि एफबीआई के ऑपरेशन हार्डबॉल के बाद बराड़ चुपके से कनाडा में घुस गया होगा, जिससे कनाडाई अधिकारियों को सतर्क होने का संकेत मिला है।
