मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी मां को जाता देख भावुक होकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सीएम योगी कपड़े से अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं।

एक बेटे के लिए इससे बड़ा दिन क्या होगा कि वह अपनी मां को कंधा दे रहा हो। सत्ता के शिखर पर बैठे और लाखों लोगों की जिम्मेदारी उठाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के सामने पहुंचते ही एक बेटे की तरह भावुक हो गए।

वीडियो में सीएम योगी अपनी मां को जाता देख फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे कपड़े से अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी योगी आदित्यनाथ अपनी मां के प्रति भावुकता व्यक्त करते रहे हैं।