बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भीषण चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा तक अलर्ट जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अकवान आज यानी 20 नवंबर की दोपहर तक तट से टकरा सकता है।
अनुमान है कि यह नरसपुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के पास, उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराएगा। इस दौरान भारी तबाही की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार तट से टकराने के दौरान हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
चक्रवात को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में खलबली मची हुई है। पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए।
