दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टर्मिनल-3 में एक शख्स ने जबरन घुसने की कोशिश की। इस दौरान उसने सीआईएसएफ के एक जवान को धक्का दे दिया और भागने लगा।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद सीआईएसएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। चंद सेकंड के भीतर ही उन्होंने भाग रहे शख्स को दबोच लिया। एयरपोर्ट देश के सबसे महत्वपूर्ण और हाई सिक्योरिटी वाले हवाई अड्डों में से एक है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं।

फिलहाल इस मामले में शख्स की पहचान और उसके इरादे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से इस संबंध में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

सीआईएसएफ जवानों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। मामले की आगे की जांच की जा रही है।