तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ की। संदीप लामिछाने की कप्तानी वाली नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 117 रन बनाए, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में 36 रन ठोके। नेपाल की ओर से ललित राजबंशी और नंदन ने अहम विकेट चटकाए।
333 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 7 ओवर में सिर्फ 17 रन बनाए और पांच विकेट गंवा दिए। हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए। हर्षित राणा ने राशिद खान को क्लीन बोल्ड किया, जो 6 रन बनाकर आउट हुए।
नेपाल ने शुरुआती छह ओवरों में सिर्फ 10 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। इस दौरान टीम ने 14 गेंदों में चार विकेट खोकर सिर्फ एक रन जोड़ा था। फिलहाल पवन सर्राफ और राशिद खान क्रीज पर डटे हुए हैं।
