भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना शनिवार को भोपाल में खेली जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया से है। सलीमा टेटे की अगुवाई वाली टीम ने गुरुवार को मलेशिया को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। अब टीम की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर है।
मैच में भारतीय टीम ने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर में भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोरिया की मजबूत डिफेंस के आगे वह इनका फायदा नहीं उठा सकी और स्कोर 0-0 रहा।
पहले हाफ के अंतिम दौर में भारत को सफलता मिली। मुमताज खान ने गोल करते हुए कोरिया का डिफेंस भेदा। पहले हाफ के खत्म होने तक भारत 1-0 से आगे है।
दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम लगातार हमलावर रही और उसे दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका। मैच जारी है और भारतीय टीम बढ़त बनाए हुए है।
