एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला भोपाल में खेला जा रहा है। लगातार दो मैच जीत चुकी भारतीय टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है।

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराया था। इसके बाद उसने कोरिया को 2-1 से हराया। थाईलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में भारत जीत का सिलसिला बनाए रखना चाहेगा।

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीता है और थाईलैंड के खिलाफ खेल की शुरुआत वही करेगी। मैच शाम 5.15 बजे शुरू होगा। थाईलैंड की टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार है।