आवासीय परिसर से जली हुई नकदी बरामद होने के मामले में विवादों में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने लोकसभा महासचिव को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी। इस कदम से उन्होंने कई महीनों तक चले इस विवाद पर विराम लगाने का प्रयास किया है।
जस्टिस वर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि हाईकोर्ट जज के पद से उन्हें हटाया जाना निष्फल साबित होगा। उनके अनुसार, उन्हें पद से हटाए जाने का कोई सांविधानिक आधार नहीं है।
गौरतलब है कि जस्टिस वर्मा आवासीय परिसर से जली हुई नकदी बरामद होने के मामले में विवादों में घिरे थे और यह मुद्दा कई महीनों तक खिंचता रहा।
खबर अपडेट की जा रही है।