सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कावेरी नदी के पानी को लेकर तमिलनाडु की दो याचिकाएं खारिज कर दीं। तमिलनाडु ने इन याचिकाओं में कर्नाटक को 11 टीएमसी पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाया।
सुनवाई के दौरान जस्टिस नाथ ने कहा कि शुक्रवार को दाखिल की गई तमिलनाडु की तीसरी याचिका भी खारिज की जाएगी।
तमिलनाडु का आरोप था कि छह अक्तूबर तक उसे तय हिस्से से 11.719 टीएमसी पानी कम मिला है। राज्य का यह भी आरोप था कि कर्नाटक के पास पर्याप्त जल भंडार होने के बावजूद वह पानी नहीं छोड़ रहा है।