सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कावेरी नदी के पानी को लेकर तमिलनाडु की दो याचिकाएं खारिज कर दीं। तमिलनाडु ने कर्नाटक से 11 टीएमसी पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाया।

सुनवाई के दौरान जस्टिस नाथ ने कहा कि आज दाखिल की गई तमिलनाडु की तीसरी याचिका भी खारिज की जाएगी।

तमिलनाडु का आरोप था कि छह अक्तूबर तक उसे तय हिस्से से 11.719 टीएमसी पानी कम मिला है और कर्नाटक पर्याप्त जल भंडार होने के बावजूद पानी नहीं छोड़ रहा है।