कर्नाटक के मंगलूरू एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे विमान के विंग से चिंगारी निकलने की घटना सामने आई है। इस विमान में 229 यात्री सवार थे।

मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए उड़ान भर रहे एक विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी। घटना के समय विमान में 229 यात्रियों की सांसें अटक गईं।

जानकारी के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरते ही विंग से चिंगारी निकलनी शुरू हुई। घटना की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है और न ही चिंगारी निकलने के कारणों का खुलासा हुआ है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चिंगारी किस वजह से निकली और विमान के साथ आगे क्या हुआ। घटना के बाद हवाई अड्डे पर प्रशासन की ओर से जारी कार्रवाई की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।