कर्नाटक के मंगलूरू एयरपोर्ट पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब बंगलूरू के लिए रवाना हो रहे एक विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी। घटना के समय विमान में 229 यात्री सवार थे।
मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की शाम यह घटना उस वक्त हुई, जब विमान बंगलूरू के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरते ही विमान के विंग से चिंगारी निकलने लगी।
इस घटना से विमान में सवार 229 यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।