कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका, चीन और रूस के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए भारत की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए।

तस्वीर के साथ राहुल गांधी ने लिखा, 'यदि कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते।' इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने सरकार पर तंज कसा।

बता दें कि यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई थी। राहुल गांधी ने इसी बैठक की तस्वीर साझा करते हुए यह बयान दिया।

राहुल गांधी के इस बयान से केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्षी नेता लगातार सरकार पर विदेश नीति को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।