नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् का नाम ऑस्कर 2027 की दौड़ में चर्चा में है। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता नमित मल्होत्रा की इस फिल्म को 99वें अकादमी पुरस्कार के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर और यश नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक इस कैटेगरी की लिस्ट में एवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून: पार्ट थ्री, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, द ओडिसी, प्रोजेक्ट हेल मैरी, डिस्क्लोजर डे और गॉडजिला: माइनस जीरो जैसी हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं। इसके अलावा व्हेलफॉल और द शीप डिटेक्टिव्स जैसी छोटी फिल्मों को भी जगह मिली है।

बताया जा रहा है कि रामायणम् के विजुअल इफेक्ट्स 8 बार ऑस्कर जीत चुकी वीएफएक्स कंपनी DNEG ने तैयार किए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इन बड़ी फिल्मों के बीच नॉमिनेशन में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

गौरतलब है कि ऑस्कर 2024 में बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का पुरस्कार जापानी फिल्म गॉडजिला: माइनस वन ने जीता था। इससे पहले भारत की ओफिशियल एंट्री फिल्म गोंधल के बाद रामायणम् का नाम भी ऑस्कर के लिए भेजे जाने की खबर सामने आई थी।