रियलमी जल्द ही भारत में realme 17 Ultra लॉन्च कर सकती है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने एक पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी पहली बार अपनी नंबर सीरीज में अल्ट्रा मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। नंबर सीरीज रियलमी की सबसे पुरानी सीरीज रही है और ऐसा माना जा रहा है कि अल्ट्रा मॉडल के जरिए कंपनी मिड प्रीमियम सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। टिप्सटर के अनुसार, रियलमी ने इस बार GT सीरीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

अभिषेक यादव ने अपने X पोस्ट में realme 17 Ultra (मॉडल नंबर RMX5341) के संभावित स्पेक्स साझा किए हैं। इन दावों के मुताबिक फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 120x जूम और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलने की बात भी सामने आ रही है। डिस्प्ले 1.5K या 2K रेजॉलूशन वाला OLED हो सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

टिप्सटर के मुताबिक realme 17 Ultra में 9000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 100 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में कूलिंग फैन और लाइट रिंग कॉन्सेप्ट भी हो सकता है, जो अब तक नंबर सीरीज में नहीं देखा गया है। दावों के अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जा सकता है, हालांकि चिपसेट का नाम अभी कन्फर्म नहीं है। कंपनी फोन को पूरी तरह मेटल बिल्ड के साथ लाने की तैयारी में बताई जा रही है।

रियलमी, ओपो और वनप्लस के साथ काम कर रही है और ओपो का ColorOS 17 वनप्लस के कई नए मॉडलों में आ रहा है। कहा जा रहा है कि realme 17 Ultra में भी इसे शामिल किया जाएगा। फोन को सिल्वर और रेड कलर्स में लाने की तैयारी है, जबकि 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज मॉडल दिए जा सकते हैं।