सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 के साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले के दोषी इरफान सिराज पाडा की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान गौर किया कि पाडा 18 साल से अधिक समय से जेल में बंद है और कई बीमारियों से जूझ रहा है।

पीठ ने कहा कि यह अर्जी मुख्य रूप से चिकित्सीय आधार पर दायर की गई है। राज्य के वकील ने याचिकाकर्ता की स्थिति को, जैसा कि उनके वरिष्ठ वकील ने बताया, तथ्यात्मक रूप से सही माना है। इन तथ्यों के आधार पर पीठ ने याचिकाकर्ता को चिकित्सीय आधार पर सजा से राहत देने का फैसला किया।

गुजरात राज्य की ओर से पेश वकील स्वाति घिल्डियाल ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है, लेकिन उन्हें चिकित्सीय आधार पर सजा पर रोक लगाने से कोई आपत्ति नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की सजा पर भी रोक लगाई थी।