जमशेदपुर में रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। सम्मेलन में पहुंचे स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वस्थ महिला ही संस्कारवान समाज की आधारशिला है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी को अपनाने से महिलाएं सशक्त होंगी। उन्होंने महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उनके अनुसार, स्वस्थ महिला से ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का निर्माण होता है। इसके लिए महिलाओं को योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कारों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। महासम्मेलन का आयोजन महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से किया गया था।
