तमिलनाडु में सत्तारूढ़ टीवीके के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को निधन हो गया। वह कोलाथुर सीट से विधायक थे और अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन को हराया था, जिसे बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था।
75 वर्षीय बाबू को 9 सितंबर को एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया था। उन्हें लंबे समय से श्वसन संबंधी बीमारी थी और वे गहन चिकित्सा में थे।
अस्पताल के निदेशक-चिकित्सा सेवाएं राजेश अग्रवाल ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि तमाम चिकित्सीय सुविधाओं के बावजूद बाबू की हालत बिगड़ती रही और उपचार काम नहीं आए। इसके बाद उन्हें हृदय गति रुकने की शिकायत हुई और गुरुवार दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।
यह खबर अपडेट की जा रही है।