जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत 59 वर्षीय कर्मचारी सुबोध पात्रो की शनिवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उनके निधन की सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना के बाद इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार ड्यूटी के दौरान तेल पर फिसलने से उनके कंधे और सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिवार इसे 'इंजरी ऑन ड्यूटी' मानकर बेटे को नौकरी देने की मांग पर अड़ा है।

प्रबंधन और परिजनों के बीच इस मांग को लेकर हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। फिलहाल मामले में आगे की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।