महाराष्ट्र सरकार के राज्य मंत्री योगेश कदम ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपनी राय रखते हुए कहा है कि यह हर राज्य में लागू होनी चाहिए। रत्नागिरी में उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसले संबंधित राज्यों की विधानसभाओं में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी यूसीसी लागू होनी चाहिए और इस दृष्टिकोण से उन्होंने पिछले सत्र में भी सदन में इस सवाल का जवाब दिया था। कदम ने कहा कि मुख्यमंत्री भी उनकी सरकार का रुख स्पष्ट कर चुके हैं।
जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर योगेश कदम ने कहा कि उन्होंने इस विषय का थोड़ा अध्ययन किया है कि जंगलों में आग फैलने से कैसे रोका जाए। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर जानबूझकर जंगलों में आग लगाई जाती है। वहीं कुछ जगहों पर, जैसा कि बचपन में भी पढ़ा था, लकड़ियां आपस में रगड़ने से चिंगारी पैदा होती है और जंगल में आग लग जाती है, जिसे दावानल कहते हैं।
कदम ने कहा कि ऐसी आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।