रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी ट्रंप के विशेष दूत और उनके दामाद जेरेड कुशनर ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में दी। कुशनर ने बर्लिन में यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी इस मामले पर बातचीत की।
कुशनर के मुताबिक, इस सुरक्षा गारंटी के साथ यूक्रेन को और भी कई चीजें मिलेंगी। उन्होंने बर्लिन में यह बयान दिया, जिसके बाद इस मुद्दे पर हलचल तेज हो गई है।
इस बीच ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद वह यूक्रेन युद्ध को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
उधर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूरोप की सुरक्षा के लिए यूक्रेन को सैन्य संगठन नाटो में शामिल किया जाना जरूरी है और इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
