उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 26 नवंबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) आज के बाद आवेदन की विंडो बंद कर देगा, ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को बिना देर किए आवेदन करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भरे जा सकते हैं।
आवेदन शुल्क काफी कम रखा गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 रुपये तथा पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये शुल्क जमा करना है। जो उम्मीदवार कैफे के अतिरिक्त शुल्क से बचना चाहते हैं, वे घर से ही आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर अभ्यर्थी के पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। ग्रेजुएशन सभी के लिए अनिवार्य योग्यता है। उम्र के संबंध में अभ्यर्थी ने 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष पूरे कर लिए हों और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो, अर्थात जन्म 2 जुलाई 1986 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र भरने से पहले शैक्षिक योग्यता और उम्र से जुड़ी जानकारी अवश्य जांच लें। आवेदन की प्रक्रिया और फॉर्म के डायरेक्ट लिंक के बारे में जानकारी कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
