उत्तर रेलवे के दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड में दिल्ली शाहदरा यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दो जनवरी को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-दिल्ली सफदरजंग-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन से चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन नंबर 04113/04114 प्रयागराज-हुबली-प्रयागराज विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है। डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार यह ट्रेन प्रयागराज से 19 और 26 दिसंबर को तथा ट्रेन नंबर 04114 हुबली से प्रयागराज जंक्शन के लिए 22 और 29 दिसंबर को संचालित होगी।
इस विशेष ट्रेन में 11 स्लीपर और दो थर्ड एसी कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
