काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास को पुलिस ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया। वे संविधान दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा से ही वापस लौटा दिया।
सौरव दास के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया था। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद छात्रों को पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
इस दौरान कई छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इससे उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई।
