अगले हफ्ते तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें एक एसएमई और दो मेनबोर्ड के आईपीओ शामिल हैं। श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा, जबकि फूडलिंक F&B होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड और इंटीग्रिस मेडटेक के आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे।
श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज का आईपीओ 25 नवंबर को खुलेगा और 27 नवंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 130-142 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयरों का है। इन्वेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इसका जीएमपी 0 है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग से पहले घट या बढ़ सकता है।
फूडलिंक F&B होल्डिंग्स का आईपीओ 26 नवंबर को खुलकर 30 नवंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 180-191 रुपये और लॉट साइज 78 शेयरों का हो सकता है, हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक एलान अभी बाकी है। इन्वेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल 12 रुपये है।
इंटीग्रिस मेडटेक का आईपीओ 27 नवंबर को खुलेगा और 1 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने प्राइस बैंड और लॉट साइज का एलान अभी नहीं किया है। इन्वेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल 0 है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
