पश्चिम बंगाल को केंद्र सरकार से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं मिली हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार राज्य को एक लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाएं देगी।
मुख्यमंत्री ने यह बात पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कई सड़क और पुल परियोजनाओं पर विचार करने का आग्रह किया और इन परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंगाल के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की। ये परियोजनाएं पहले से चल रही 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अतिरिक्त होंगी।