पटना। राजद नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी संपन्न हो गई है। इस शादी की चर्चा देश के साथ-साथ विदेशों में भी हुई और विदेशी मीडिया ने भी इसे कवर किया। शादी के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वे बहुत खुश हैं और सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने उन दोस्तों का भी आभार जताया जो आ नहीं सके।
एक टीवी चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने शादी के इंतजाम पर कहा कि लोग भाव और प्रेम से आते हैं, सिर्फ मिठाई के लिए नहीं। उन्होंने बताया कि चार लाख लोगों के लिए खाना बनवाया गया था, भीड़ देखकर चार लाख लोगों के लिए और दूध मंगवाया गया। उनके मुताबिक कुल सात लाख लोगों के लिए खाना बना था। एक लाख लोगों के लिए दूध बचने पर उसे बिहार भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि भीड़ के कारण कई लोग रास्ते से ही लौट गए और खाने की कोई कमी नहीं रही।
अनंत सिंह ने कहा कि जिसको उनसे प्रेम था, वह सब आया और जितने भी नेता आए, वे सब उनके प्रेमी हैं। उन्होंने बताया कि वे चार तारीख को सरेंडर करेंगे और उसके बाद जनता के लिए काम करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है और उन्होंने कोई गलती नहीं की है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद ये सभी केस हुए और उन पर सिर्फ नाम लगाया गया है।
जेडीयू से निकाले जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वे जेडीयू में बिगल चाटने नहीं जाएंगे और उनका मन ऐसा कभी नहीं करेगा। उन्होंने साफ किया कि वे विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके मुताबिक अगर चुनाव लड़ने का मूड हुआ तो वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेटे के बारे में वे उससे बात करने के बाद ही कुछ कहेंगे।
