ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टिट्यूट की ओर से जारी एशिया पावर इंडेक्स में भारत को 100 में से 40.5 पॉइंट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर है। रैंकिंग में अमेरिका और चीन को सुपरपावर श्रेणी में रखा गया है, जबकि मेजर पावर कैटिगरी में केवल भारत का नाम है। पिछले साल भारत को 40 पॉइंट मिले थे, जबकि इस बार 40.5 पॉइंट मिले हैं। यह इंडेक्स हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक मजबूती, सैन्य क्षमता, डिप्लोमेसी, सांस्कृतिक प्रभाव और भविष्य के संसाधनों के आधार पर तैयार किया जाता है।
एशिया पावर इंडेक्स में इस बार भारत ने 100 में से 40.5 पॉइंट हासिल करते हुए तीसरा स्थान पाया है। रैंकिंग के मुताबिक मेजर पावर वाली श्रेणी में केवल भारत ही शामिल है। सुपरपावर कैटिगरी में अमेरिका (78.9 पॉइंट) और चीन (73.6 पॉइंट) को रखा गया है। भारत के बाद मध्यम श्रेणी की ताकतों में जापान, रूस और अन्य देशों के नाम आते हैं, जबकि उत्तर कोरिया को छोटी ताकतों की श्रेणी में रखा गया है।
पिछले साल यानी 2025 की रैंकिंग में भारत को 40 पॉइंट मिले थे, जबकि इस बार 40.5 पॉइंट मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया का लोवी इंस्टिट्यूट हर साल यह इंडेक्स जारी करता है। यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय नीति और थिंक टैंक को आधार बनाकर दी जाती है। पिछले साल भी भारत को मेजर पावर में स्थान दिया गया था।
एशिया पावर इंडेक्स में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक मजबूती, सैन्य क्षमता, डिप्लोमेसी, सांस्कृतिक प्रभाव और भविष्य के संसाधनों को आधार बनाकर रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव रखने वाली ताकतों को भी शामिल किया जाता है, जैसे रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 और 2026 में आर्थिक क्षेत्र में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट में सेना की ऑपरेशन इफिशिएंसी, सेना की तैयारी और जवानों के उत्साह को लेकर भी अध्ययन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को इस रैंकिंग में फायदा मिला है, वहीं पिछले साल के मुकाबले अमेरिका के पॉइंट कम हुए हैं, जिसके पीछे ईरान युद्ध वजह बताई गई है।
