वास्तु गुरु मान्या द्वारा साझा की गई ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साल 2027 टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इतिहास में बड़ा मोड़ लेकर आएगा। उनके अनुसार वैदिक ज्योतिष की गणना में 2027 के राजा बुध ग्रह हैं, जो बुद्धि, डेटा, सॉफ्टवेयर और आधुनिक टेक्नोलॉजी को नियंत्रित करते हैं। इसी वजह से 2027 में टेक्नोलॉजी अपने चरम पर रहने और AI का भरपूर इस्तेमाल होने का अनुमान जताया गया है।

भविष्यवाणी के मुताबिक, बुध ग्रह के प्रभाव से AI कई नई और उन्नत तकनीकों को जन्म देगा और कई अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर लॉन्च होंगे। AI की मदद से क्वांटम क्षेत्र में नई खोजें सामने आएंगी, जो विज्ञान और कंप्यूटिंग की दुनिया को नई दिशा देंगी। रक्षा क्षेत्र में भी 2027 को अहम बताया गया है, जहां डिफेंस सिस्टम में AI का बेहतरीन इस्तेमाल देखने को मिलेगा और रक्षा तकनीक पहले से अधिक सटीक और शक्तिशाली बनेगी।

वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, जहां AI का उपयोग जीवन को आसान बनाने में होगा, वहीं इसके दुरुपयोग की आशंका भी उतनी ही रहेगी। भविष्यवाणी में कहा गया है कि 2027 में साइबर अपराधी AI एजेंट्स का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर फ्रॉड कर सकते हैं और लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने की घटनाएं हो सकती हैं। AI की वजह से पूरे बैंकिंग सिस्टम के ठप होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं, इसलिए सरकारों को डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।

आकलन के मुताबिक, 2027 में AI के गलत इस्तेमाल से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट और बैंकिंग स्कैम होने की संभावना बन रही है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। भविष्यवाणी में यह भी संकेत दिया गया है कि AI के बढ़ते दबदबे का सबसे बड़ा असर डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री पर देखने को मिलेगा और कई मीडिया कंपनियां बंद होने के कगार पर पहुंच सकती हैं, जिससे इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: यह लेख वास्तु गुरु मान्या द्वारा साझा की गई ज्योतिषीय गणनाओं और आकलन पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है।)