मोटोरोला अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को पेश करने जा रही है। कंपनी की मार्केटिंग लीडर इप्शिता चौधरी से बातचीत में Signature 27 के कैमरे, डिजाइन, AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर चर्चा हुई। चौधरी ने दावा किया कि फोन को DXOMARK से सर्टिफिकेशन मिला है और इसकी कैमरा रेटिंग Apple iPhone 18 Pro से बेहतर है।
उन्होंने बताया कि Signature 27 इस फ्रेंचाइजी का दूसरा लॉन्च है। पहला Signature इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। चौधरी के मुताबिक, कंपनी अपनी डिजाइन भाषा जारी रख रही है, जिसमें टेक्सचर्ड फील और Pantone वैलिडेटेड कलर्स शामिल हैं। नए फोन में कैमरा एक्सपीरियंस पर खास ध्यान दिया गया है और ऑडियो के लिए Bang & Olufsen के साथ पार्टनरशिप की गई है।
AI को लेकर चौधरी ने कहा कि फोन में ऐप ऑटोमेशन और रैम्बलर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के काम आसान बनाते हैं। उन्होंने बताया कि यह ऑन-डिवाइस AI है, इसलिए सुरक्षित है। सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर उन्होंने कहा कि Signature 27 सात OS अपग्रेड्स के साथ आ रहा है और कंपनी अपडेट्स की फ्रीक्वेंसी बेहतर कर रही है। आगे के डिवाइस पर फैसला हर डिवाइस के लाइफ साइकिल के हिसाब से होगा।
फोल्डेबल्स के मेनस्ट्रीम न होने पर चौधरी ने कहा कि 2000 के दशक की शुरुआत में मोटोरोला ने ही ओरिजिनली फ्लिप फोन लाया था और Moto Razr उस दौर का आइकॉनिक डिवाइस था।
