कुकिंग को आसान बनाने के लिए ब्लेंडर का इस्तेमाल आम है, लेकिन इसे लेकर कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी परेशानी में डाल सकती हैं। जानकारी के अनुसार, गर्म लिक्विड को तुरंत ब्लेंडर में पीसने से बचना चाहिए। सूप या सॉस जैसी चीजें गैस से उतारते ही ब्लेंडर में डालने पर अंदर प्रेशर बन सकता है और लिड के खुलने से स्किन पर गंभीर बर्न हो सकता है।
अक्सर लोग ब्लेंडर जार को ऊपर तक भर देते हैं। इससे पीसी जा रही सामग्री के छींटे कपड़ों या दीवारों पर आ सकते हैं। कई बार लिड खुलकर निकल जाता है और किचन में गंदगी फैल जाती है, जिससे चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
सामग्री को सही क्रम में डालकर ही ब्लेंड करना चाहिए। ऐसा न करने पर बड़े टुकड़े ब्लेड में फंस सकते हैं और उन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है। नट्स, कॉफी बीन्स या सीड्स जैसी चीजें बिना लिक्विड के पीसने के लिए नहीं बनीं। बिना पानी, ब्रोथ या जूस के इन्हें ब्लेंड करने पर ब्लेंडर बीच में रुक सकता है या सही नतीजा नहीं मिलता।
