आजकल बालों का पतला होना, टूटना और कमजोर होना एक आम समस्या बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी और ज्यादा केमिकल वाले हेयर प्रॉडक्ट्स इसके बड़े कारण माने जाते हैं। हालांकि, कुछ प्राकृतिक उपाय ऐसे भी हैं जिन्हें साइंटिफिक रिसर्च भी फायदेमंद मानती है।

प्रोटीन की कमी से बाल कमजार होकर टूटने लगते हैं। इसलिए अपनी डाइट में दाल, पनीर, अंडे, दही, सोया, नट्स और बीन्स शामिल करें। रिसर्च के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन बालों की ग्रोथ को सपोर्ट कर हेयर फॉल को कम करता है। आयरन और बायोटिन की कमी से बाल पतले और कमजोर होते हैं। पालक, चुकंदर, अनार और गुड़ जैसे नेचुरल फूड्स आयरन बढ़ाते हैं, जबकि अंडे, बादाम और शकरकंद बायोटिन के अच्छे स्रोत हैं।

नारियल तेल बालों की जड़ों तक पहुंचकर प्रोटीन लॉस कम करता है। इसलिए हल्के गुनगुने तेल से सप्ताह में दो बार मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और बालों को पोषण मिलेगा। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ कम कर बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को 20 मिनट तक स्कैल्प पर लगाकर वॉश करें। साइंस के अनुसार तनाव हार्मोन हेयर ग्रोथ साइकल को प्रभावित करते हैं। योग, मेडिटेशन, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज तनाव कम करके बालों की सेहत सुधारने में मदद करते हैं।

बार-बार स्ट्रेटनिंग, कलरिंग और हीट स्टाइलिंग बालों को कमजोर बनाती है। नेचुरल तरीके से बाल सुखाना और माइल्ड शैम्पू का उपयोग करना बेहतर ऑप्शन है। मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाता है, वहीं आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और कोलेजन उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है। इनके नियमित इस्तेमाल से बालों में मजबूती और घनापन आता है।

Disclaimer: हर किसी का हेयर टाइप अलग होता है, इसलिए इसके रिजल्ट्स भी अलग-अलग हो सकते हैं। इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।