मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां को जाते हुए देखकर भावुक हो गए। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोए और कपड़े से अपने आंसू पोंछते दिखे।

एक बेटे के लिए इससे बुरा दिन क्या हो सकता है कि आज वह अपनी मां को कंधा दे रहा है। सत्ता के शिखर पर बैठा एक मुख्यमंत्री और लाखों लोगों की जिम्मेदारी उठाने वाला एक नेता, लेकिन मां के सामने पहुंचते ही वह भी एक बेटे की तरह भावुक हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह भावुकता उस वीडियो में देखी गई जिसमें वह अपनी मां को जाते हुए देखकर फूट-फूटकर रोते नजर आए। वीडियो में सीएम योगी अपने कपड़े से आंसू पोंछते भी दिखे।

यह नजारा बताता है कि सत्ता और जिम्मेदारियों के बीच भी मां के प्रति बेटे का भाव कितना गहरा होता है।