डीग की बृज नगर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान एक असामान्य स्थिति सामने आई, जब एक ही प्रत्याशी ने कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय के रूप में तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए। बाद में उन्हें कमल के फूल के चिह्न पर निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया।
बृज नगर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय जीतीं बाती कुमारी गुर्जर ने प्रधान पद के लिए तीन नामांकन भरे थे। रिपोर्ट के अनुसार, तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल करने के लिए उन्होंने कपड़े भी बदले। लाल साड़ी में कांग्रेस की ओर से, पीली साड़ी में भाजपा की ओर से और सलवार सूट में निर्दलीय नामांकन भरा गया।
नामांकन सूची में पहले नंबर पर कांग्रेस, दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर निर्दलीय नामांकन था। चुनाव अधिकारी ने अंतिम नंबर के नामांकन को मान्य मानते हुए भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल पर बाती गुर्जर को निर्विरोध प्रधान घोषित किया।
नाम वापसी के बाद कमल के फूल के चिह्न पर उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई। एक ही प्रत्याशी को दोनों प्रमुख दलों की ओर से टिकट दिए जाने और अलग-अलग दलों से नामांकन भरे जाने का यह मामला चर्चा में आया है।
