फरीदाबाद में हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने निजी स्कूलों की फीस और फंड की जांच करने वाली फीस एंड फंड्स रेगुलेटरी कमेटी (एफएफआरसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मंच का आरोप है कि कमेटी की ओर से अब तक किसी भी निजी स्कूल का ऑडिट नहीं कराया गया, जबकि सरकार ने स्कूलों का ऑडिट कराने का अधिकार कमेटी के चेयरमैन एवं मंडलायुक्त को दिया हुआ है।

मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा और जिला महासचिव एडवोकेट बीएस बिरदी ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। उनका कहना है कि आरटीआई के जवाब में राज्य जन सूचना अधिकारी ने स्कूलों का ऑडिट न होने की पुष्टि की है।

मंच ने पूरे मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।