गढ़वा में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार को 28 कर्मियों के खिलाफ गढ़वा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें 14 पायलट और 14 ईएमटी शामिल हैं। सम्मान फाउंडेशन की जिला कोआर्डिनेटर की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मियों ने 108 एंबुलेंस की चाबियां अपने पास रखकर एंबुलेंस सेवा बाधित की।
प्राथमिकी में नामजद कर्मियों में सदर अस्पताल गढ़वा के पायलट मनोज कुमार और ईएमटी मो. फैय्याज अंसारी, ईएमटी ओम प्रकाश, पायलट मुना कुमार, पायलट अरुण कुमार यादव और ईएमटी आनंद कुमार ठाकुर शामिल हैं। इसी तरह सीएचसी रंका से पायलट बिमलेश यादव, ईएमटी राजू कुमार ठाकुर, पायलट मिथिलेश कुमार यादव और ईएमटी राजेश कुमार यादव के नाम दर्ज हैं।
पीएचसी कांडी से पायलट चंदन कुमार एवं ईएमटी अमरेंद्र पांडेय तथा सीएचसी मंझिआंव से पायलट राजू कुमार, ईएमटी परविंद्र कुमार राम, पायलट अर्जुन रजक और ईएमटी धीरज कुमार राम को आरोपित बनाया गया है। सीएचसी चिनियां से पायलट रामनाथ ठाकुर एवं ईएमटी अमरेंद्र विश्वकर्मा तथा सीएचसी भवनाथपुर से पायलट आत्मा राम एवं ईएमटी पुष्प रंजन का नाम प्राथमिकी में दर्ज है।
रमकंडा लोकेशन से ईएमटी मंजीत कुमार, पायलट पंकज कुमार साह, पायलट राहुल पासवान और ईएमटी सुमन कुमार ठाकुर को नामजद किया गया है। इसके अलावा पायलट कमलेश कुमार यादव, ईएमटी लीलेंश्वर पासवान, पायलट राकेश कुमार और ईएमटी लक्ष्मी चौधरी के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं। मामले में संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।
