मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले एक कॉफी मशीन अचानक फट गई। इस हादसे में मशीन का एक टुकड़ा वहां काम कर रहे एक व्यक्ति के सिर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रैली शुरू होने से पहले की है। मशीन फटने से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।
हादसे में घायल व्यक्ति का सिर चोटिल हुआ है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।