मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक (जी.डी.) भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होनी थी।

मंडल की ओर से एक दिन पहले जारी नोटिस में बताया गया था कि पुलिस विभाग की ही अन्य परीक्षा के आयोजन और अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जा रही है। सोमवार को जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा अब 9 दिसंबर 2026 से होगी।

अभ्यर्थियों को नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं करने की सलाह दी गई है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) शीघ्र जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य नवीनतम व प्रामाणिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नियमित नजर रखने की सलाह दी गई है। परीक्षा संबंधी अपडेट और अन्य सूचनाएं भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।