मुंबई में बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसमें मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
ईमेल में मुंबई की दो अन्य जगहों पर भी बम लगाए जाने का दावा किया गया है। इनमें सायन स्थित महालक्ष्मी जलसा बंगले और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर बम रखे होने की बात कही गई है। ईमेल में इन जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
इस सूचना के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। धमकी भरे ईमेल की गंभीरता को देखते हुए आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईमेल भेजने वाले की पहचान हुई है या नहीं और बताए गए स्थानों पर जांच में क्या सामने आया है। खबर अपडेट की जा रही है।