तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस बातचीत के दौरान वेल्स की राजकुमारी और विलियम की पत्नी कैथरीन भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस मुलाकात के बाद शाही जोड़े का भारत दौरा भी संपन्न हो गया। ब्रिटिश शाही परिवार का यह जोड़ा पिछले तीन दिनों से भारत में मौजूद था।

केंसिंग्टन पैलेस और प्रिंस विलियम के सोशल मीडिया हैंडल ने पीएम मोदी के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। केंसिंग्टन पैलेस ने इस मुलाकात को भारत में बिताए गए बेहद खास दिनों का एक उपयुक्त समापन बताया है।

गौरतलब है कि इस यात्रा से पहले केंसिंग्टन पैलेस के एक प्रवक्ता ने दोनों देशों के बढ़ते संबंधों पर जोर दिया था। इसमें दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार, निवेश, सुरक्षा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों पर बात की गई थी। प्रवक्ता ने कहा था कि यह मुलाकात उस रिश्ते के महत्व को दर्शाती है। साथ ही, यह भी दिखाती है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और उन्हें सेलिब्रेट करने में शाही जोड़ा कितनी अहम भूमिका निभा सकता है।