राजस्थान के पुष्कर पशु मेले में बादल नाम का घोड़ा 100 बॉडीगार्ड के साथ पहुंचा है। तमिलनाडु में महिलाओं ने फिटनेस टेस्ट के लिए बिजली के खंभों पर चढ़कर हिस्सा लिया। बुल्गारिया के एक एथलीट ने 45 टन के प्लेन को खींचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

राजस्थान में सरपंच पद के लिए 43 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते बैलेट पेपर 5 फीट लंबा हो गया है। ट्यूनीशिया में एक दुल्हन शादी के दौरान भारी सुनहरे कपड़े पहने नजर आई।

ये सभी खबरें आज की रोचक और हटकर खबरों में शामिल हैं। खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें।