राजस्थान के पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी को जयपुर में बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के क्षेत्र झोटवाड़ा की पंचायत समितियों में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति में बीजेपी को हार मिली है। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है।

इसी तरह झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। झोटवाड़ा कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विधानसभा क्षेत्र है।

राजस्थान में हुए पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। इन नतीजों को सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी को मुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्रों की पंचायत समितियों में हार मिली है।