सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' के जारी होने के बाद गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। किताब में सोनिया गांधी ने परिवार, रिश्तों, प्यार, बिछड़ने के दर्द और राजनीति तक के कई पहलुओं का जिक्र किया है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर बड़ी बात कही थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में मेनका गांधी ने कहा था कि उनके और सोनिया गांधी के बीच दोस्ती नहीं है, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाई थी।
किताब के जारी होने के साथ ही परिवार के भीतर के रिश्तों पर चर्चा शुरू हो गई है और मेनका गांधी का यह पुराना बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी की किताब में निजी रिश्तों और राजनीतिक सफर से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया गया है, जिसके बाद गांधी परिवार से जुड़ी चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है।