शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 42 वर्षीय रामौतार ने बीड़ी का बंडल मंगवाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित उसे रोककर दुकान से बीड़ी का बंडल लाने के लिए कहकर अपने घर के अंदर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया।

गुरुवार दोपहर बाद बच्ची के परिजन थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।