सीतापुर के हरगांव स्थित बिड़ला इंटर कॉलेज में 55 साल बाद दो पूर्व छात्र पहुंचे, जहां उनकी बचपन की यादें ताजा हो गईं। अमेरिका से आए अशोक निगम अपनी बहन मंजू खरे के साथ विद्यालय पहुंचे। दोनों ने करीब साढ़े पांच दशक पहले इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रामचेत सिन्हा और सहायक अध्यापक अंशु कुमार वर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्हें विद्यालय का भ्रमण कराया गया और शिक्षकों से परिचय कराया गया। उन्हें विद्यालय की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।
अपनी पुरानी कक्षाओं, विद्यालय परिसर और शैक्षिक वातावरण से रूबरू होकर अशोक निगम और मंजू खरे भावुक हो उठे। उन्होंने विद्यालय में आए सकारात्मक बदलावों की सराहना की।
इस अवसर पर उनके साथ एसपी खरे, अनुराधा, उत्कर्ष और उत्सव भी उपस्थित रहे।
