सारण के सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत शनिवार (21 नवंबर) की रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल वे आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
विधायक के अस्वस्थ होने की खबर से सारण सहित राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सोनपुर के साथ सारण जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विधायक जनक सिंह, रणधीर सिंह और राजेश सिंह समेत कई विधायक अस्पताल पहुंचकर विनय कुमार सिंह का कुशलक्षेम पूछा। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना की।
अस्पताल परिसर में विधायक के समर्थक और शुभचिंतक जुटे रहे और लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। अचानक तबीयत बिगड़ने से समर्थकों में बेचैनी है और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
